दुबई में क्रैश लैंडिंग के समय लगी विमान में आग, सभी यात्री सुरक्षित

दुबईदुबई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां एयर एमीरेट्स के एक विमान में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है।

दुबई में कराई गई क्रैश लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक एयर एमीरेट्स की फ्लाइट ई के 521 की क्रैश लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग कराते वक्‍त विमान में आग लगी। यह विमान तिरुवंतपुरम से दुबई पहुंचा था। फ्लाइट में क्रू मेंबर सहित 275 लोग सवार थे।

विमान ने तिरुवंतपुरम से सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर उड़ान भरी थी। 12 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ। हादसे के बाद विमान को तुरंत खाली कराया गया। हादसे की वजह से एयरपोर्ट से जाने वाली सभी उड़ानों में देरी हो रही है। एयरपोर्ट को चार घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।

LIVE TV