19वीं सदी की आखिरी जीवित इंसान एम्मा मोरानो का निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिलारोम। 19वीं सदी की आखिरी जीवित इंसान एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की उम्र में रविवार को अपनी आर्मचेयर पर बैठे हुए निधन हो गया। मोरानो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था और उनका निधन रविवार को उत्तरी इटली के वर्बानिया में स्थित घर में हुआ। एम्मा एक बहुत ही खुश मिजाज महिला मानी जाती थी जो लोगो को अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया करती थी।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

एम्मा को इलाज करने वाले डॉक्टर कार्लो बावा ने कहा कि, रविवार सुबह उनकी केयरटेकर ने फोन कर उन्हें बताया कि दोपहर में आर्मचेयर पर बैठे हुए ही उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि मैं रोज उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए उनके घर जाता था। शुक्रवार को भी जब मैं उनसे मिला था तो एम्मा ने चेकअप के बाद मेरा हाथ पकड़कर धन्यवाद दिया था।

कार्लो ने बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज एक अच्छी और संतुलित डाइट रही। खुद एम्मा का मानना था कि रोज तीन कच्चे अंडे खाने के कारण ही लंबे समय तक जीवित हैं।

कार्लो ने बताया कि उन्होंने 75 साल की उम्र तक काम किया और अभी कुछ साल पहले ही उनके लिए एक फुलटाइम केयरटेकर की सुविधा लेनी पड़ी।

बता दें मोरानो के इकलौते बेटे का 1938 में निधन हो गया था। इसके कुछ समय बाद ही वह अपने पति से अलग हो गई थी।

LIVE TV