नई दिल्ली : जापान ने दुनिया के सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है, जो 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। माना जा रहा है कि गति के मामले में यह चीन को पीछे छोड़ देगा।

बता दें की जापान में दुनिया की सबसे तेज नई शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। शिंकानसेन बुलेट ट्रेन के एएलएफए-एक्स वर्जन के ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया। सुरंग में हवा से आने वाली रुकावट से निपटने के लिए इसमें विशेष टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसके फ्रंट कार में 22 मीटर नोज लगाई गई है।
वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि 2030 में इसका परिचालन शुरू होगा। तब इसे 360 किलोमीटर प्रतिघंटे (224 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा जिससे यह आसानी से दुनिया की सबसे तेज गति से चलने वाली बुलेट ट्रेन बन जाएगी। इसका ट्रायल रन 3 साल से ज्यादा वक्त तक चलेगा।
देखा जाये तो सबसे खास बात यह है कि इसके साथ ही यह ट्रेन चीन के बीजिंग और शंघाई को जोड़ने वाली चर्चित फुक्सिंग होआ ट्रेन के मुकाबले 10 किमी तेज होगी। फुक्सिंग ट्रेन का डिजाइन भी समान क्षमताओं के साथ एएलएफए-एक्स वर्जन वाला है।
शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का परीक्षण जापान के सिदाई और ओमोरी शहरों के बीच होगा। दोनों के बीच 280 किलोमीटर की दूरी है। परीक्षण सप्ताह में दो बार किया जाएगा। एक और ट्रेन शिन्कानसेन एन 700 एस की टेस्टिंग जारी है, जिसकी शुरुआत एक साल पहले की गई थी। इसकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा होने का दावा किया गया।
दरअसल शिंकानसेन बुलेट ट्रेन नीली सिल्वर बॉडी वाली होगी। ट्रेन की गति को धीमा करने के लिए परंपरागत ब्रेक के साथ साथ मैग्नेटिक प्लेट्स होंगे। इसमें बैलेंस और कंफर्ट के लिए डैंपर और एयर सस्पेंशन होंगे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 2017 में 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कोरिडोर की नींव रखी थी, जिसके तहत देश की पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है।