दुनिया का अजीबोगरीब पेड़,जिनको देख कर आप हो जाएंगे हैरान

दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ खूबसूरत होते हैं तो कुछ बेहद ही विचित्र और हैरान करने वाले होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। विश्व प्रसिद्ध ये अजीबोगरीब पेड़ अपने अंदर इतने रहस्य छुपाए हुए हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं। इन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

रहस्यमय पेड़,

विस्टेरिया नाम का यह पेड़ जापान में पाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ माना जाता है। ये पेड़ पूरी तरह से फूलों से ढंके हुए रहते हैं। किसी पेड़ पर गुलाबी रंग का फूल होता है तो किसी पर नीले रंग का। इन फूलों को पूरी तरह से खिलने में पांच से 15 साल तक लग जाते हैं।

आमतौर पर फल पेड़ों की टहनियों पर लगते हैं, लेकिन दक्षिणी अमेरिका में एक ऐसा पेड़ है जिसके फल शाखाओं पर नहीं बल्कि पेड़ के तनों पर उगते हैं। विचित्र और रहस्यमय दिखने वाले इस पेड़ को ‘जबूटीकाबा’ नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह अंगूर की ही प्रजाति का एक पेड़ है, जिसके फल को ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू और बोलीविया जैसे देशों में बड़े ही चाव से लोग खाते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जाता है।

आपके घर के वास्तु दोष को कैसे दूर करते हैं गणेश जी,जाने पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इस पेड़ को ‘बोतल पेड़’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसकी बनावट बिल्कुल किसी बोतल जैसी है। इस पेड़ को जहरीला भी माना जाता है। कहते हैं कि पुराने जमाने में शिकारी इस पेड़ से निकलने वाले रस को अपने तीर पर लगा कर शिकार किया करते थे।

यमन के सोकोट्रा द्वीप, जिसे ‘एलियन आइलैंड’ के नाम से भी जानते हैं, पर पाए जाने वाले इस पेड़ को ‘ड्रैगन ब्लड ट्री’ कहते हैं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे खून की तरह दिखने वाला लाल रंग का पदार्थ निकलता है। यह पेड़ अपनी अजीबोगरीब बनावट के लिए दुनियाभर में चर्चित है।

LIVE TV