चीन आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है जिससे वैश्विक स्तर पर वह चर्चा में बना रहता है। आप सभी जानते हैं कि दुनिया में फैल चुका कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित लैब से फैला है। जिस लैब को लेकर लोग जल्द से जल्द बंद करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उसी लैब को चीन अवर्ड देकर सम्मानित करना चाहता है।

आपको बता दें कि कोरोना के चलते जो लैब शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है उसे चीन ने अवार्ड के लिए नामित किया है। जिस पर दुनिया के कोने-कोने से प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो चुकी हैं। आपको बता दें कि चीनी सरकार ने वुहान की इस विवादित लैब को चाइनीज अकाडेमी ऑफ साइंसेज ने कोविड-19 पर बेहतरीन रिसर्च करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए सबसे बड़े अवार्ड को देने के इरादे से उसे नामित किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन की अकाडेमी ऑफ साइंसेज की तरफ से कहा गया है कि इस लैब द्वारा किए गए महत्वपूर्व रिसर्च की बदौलत कोरोना वायरस की उत्पति, महामारी विज्ञान और इसके रोगजनक मैकनिज्म को समझने में मदद मिली है। गौरतलब है कि यह वही लैब है जहां सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला दर्ज किया गया था। तब से अब तक यह लैब दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए पहेली ही बनी हुई है। हालांकि चीन की इस हरकत से दुनियाभर के देश नराजगी जता रहे हैं।