दुनियाभर में योग दिवस की धूम, जानिए कौन से देश में क्या होगा खास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दुनियाभर में अगल-अलग देशों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों को ध्यान में रखते हुए योग दिवस की तैयारियां की गई हैं। दिल्ली में जो लोग मंच से काफी दूर होंगे उनके लिए जगह-जगह LED स्क्रीन्स लगाए गए हैं।

हर आसन से पहले अनाउसमेंट का भी इंतजाम है ताकि लोगों को दिक्कत ना आए। राजपथ पर पीने के पानी के इंतजाम से लेकर टॉयलेट तक बनाए गए हैं। साथ ही फर्स्ट-एड की भी व्यवस्था है। ट्रैफिक में कोई रुकावट न आए इसके लिए 1500 के आसपास ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती होगी। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए स्निफर डॉग की मदद ली जाएगी, जिसे ऑपरेशन “डोगा” का नाम दिया गया है। डॉग और योगा को मिलाकर इस नाम का इजाद हुआ है।

विदेशों में भी योग दिवस की धूम बहुत है। वित्त मंत्री अरुण जेटली सैन फ्रांसिस्को, सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क और नजमा हेपतुल्ला शिकागो में कल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस UN  में

न्यूयॉर्क में ये दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसके लिए वहां पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। UN हेडक्वाटर्स में योग दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह छाया हुआ है।

चीन

चीन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे बड़े कार्यक्रम की तैयारियां हो चुकी हैं। लगभग हज़ारों की संख्या में लोग इस दिवस में भाग लेंगे। ग्रेट वॉल ऑफ चाईना के अलावा कई और हिस्सों में योग दिवस मनाया जाएगा।

फ्रांस

योग करने के लिए लोगों की भारी संख्या एफिल टावर पर नज़र आएगी।

LIVE TV