दुखद: कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान का निधन, CM येदियुरप्पा ने जताया शोक

एक ओर जहां दुनिया कोरोना महामारी की मार झेल रही है। वहीं दूसरी ओर अपनों के खोने का कम भी लोगों को घायल कर रहा है। इस महामारी के दौर में कईयों ने अपनों को खोया है। इसी कड़ी में कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान का बीते दिन यानी समोवार को दुखद निधन हो गया। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री 94 साल के थे वहीं उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनका इतंकाल हो गया। अब उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी बची हुईं हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रो. मुमताज अली खान ने 2008 में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान अल्पसंख्यक मामलों, हज और वक्फ मंत्री के रूप में कार्य किया था।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपना दुख वयक्त किया। सीएम येदियुरप्पा ने अपना दुख जताते हुए कहा कि, ” उन्होंने एक करीबी दोस्त और एक सरल व अच्छे राजनेता खो दिया है। एमएलसी, मंत्री, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी सेवा उल्लेखनीय है।” सीएम के साथ ही कैबिनेट के कई बड़े नेताओं ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको यह भी बता दें कि वह कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर थे। 2013 में वह एमएलसी के रूप में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

LIVE TV