दीपिका ने रणवीर से कहा कुछ ऐसा की मस्तानी को बाजीराव  ने लगाया गले

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जहां इस वीडियो में दोनों की नोकझोंक के साथ ही साथ उनका बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। लेकिन इस वीडियो को इंस्टग्राम पर दीपिका रणवीर के फैन अकाउंट से शेयर किया गया है।

 

दीपिका

 

देखा जाये तो दीपिका रणवीर को यह वीडियो एक ऐड वीडियो है, जिसमें दोनों एक एयर कंडीशनर के एक ब्रैंड को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। और साथ ही इनकी यह वीडियो शादी के बाद पहली ऐड वीडियो है,जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सुल्तानपुर का नाम बदलने के लिए राज्यपाल ने लिखा सीएम योगी को पत्र

बता दें की वायरल इस वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर और दीपिका एक सोफे पर बैठे हुए हैं। जहां इसके बाद रणवीर सिंह दीपिका से कहते हैं कि वह अब काफी रिलैक्स फील कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अब बॉयफ्रेंड होने की ड्यूटी नहीं निभानी पड़ती है।

दरअसल ये सुनने के बाद दीपिका दूसरे रूम में चली जाती हैं। लेकिन उनके रूम में घुसने से पहले रणवीर एसी ऑन कर देते हैं और दीपिका काफी अच्छा फील करती हैं। जैसे ही वह पीछे मुड़ती हैं , रणवीर उनके पीछे खड़े होते हैं। लेकिन वह दीपिका से कहते हैं कि उन्हें एक पति की जिम्मेदारियों के बारे में पता है। फिर दीपिका मुस्कुराते हुए कहती हैं कि, अच्छा हुआ हमारी शादी हो गई। जहां इसके बाद रणवीर दीपिका को गले लगा कर प्यार जताने लगते हैं। इनके इस वीडियो पर अबतक 2 लाख व्यूज आ चुके हैं।

 

LIVE TV