दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में 5 रिश्तेदारों की मौत

बिहार के जुमई में सुबह-सुबह हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मरने वाले लोगों में 5 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे। जानकारी के अनुसार यह सभी लोग पटना से एक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे। इसी बीच ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं।

रिपोर्टस के अनुसार 5 रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसमें हरियाणा के एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भांजे और अन्य दो रिश्तेदार शामिल हैं। यह हादसा सुबह 6 बजे के करीब हलसी थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर पिपरा गांव के पास हुआ। जुमई के खैरा प्रखंड के नौडीहा में कुछ लोग दाह संस्कार के लिए पटना गए हुए थे। वापस आते वक्त उनकी कार टकरा गई और यह हादसा सामने आया। पुलिस ने मृतक और घायलों की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।

LIVE TV