सैर पर निकली महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें गुंडों की बढ़ती हिम्मत दिखाई दे रही है और अकेले सुबह सैर पर निकलने वालों के रोंगटे भी खड़े कर सकता है। हालांकि यह घटना 13 मई (सोमवार) की है लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में देखें वीडियो और पढ़ें पूरी घटना…

लूट

दिल्ली के इंद्रपुरी से चेन छिनैती का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी डराता है कि सुबह के समय हम सैर करते वक्त सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल इस वीडियो में एक महिला सैर करती दिखाई दे रही है। तभी दूसरी तरफ से बाइक सवार दो लोग आते देखे जा सकते हैं।

महिला आगे बढ़ती है वहीं बाइक सवार एक शख्स उतरता है और दौड़कर महिला को पीछे गर्दन से पकड़ लेता है। फिर वह महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है।

ऑफ-शोर कैसीनो को लेकर बीजेपी के अनुरोध पर होगा विचार

महिला उससे अपने आप को बचाना चाहती है और उसका विरोध भी करती है। तभी बाइक सवार उसका साथी आसपास मंडराने लगता है। जबकि दूसरा बदमाश महिला से चेन छीनने के चक्कर में उसे नीचे गिरा देता है।

गिरने के बाद वह महिला से चेन खींचने की कोशिश करता है। छीना-झपटी का यह दौर चंद पल चलता है। हालांकि अब दोनों एक कार के पीछे होने की वजह से दिखते नहीं हैं लेकिन बीच-बीच में वीडियो में समझ आता है कि महिला चेन बचाने की कोशिश कर रही है और वह बदमाश उसका चेन खींच रहा है।

अंत में वह बदमाश कामयाब हो जाता है और चेन लेकर अपने साथी की बाइक पर सवार होकर भाग जाता है, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान बाइक लेकर आसपास ही घूम रहा था।

बदमाशों के जाने के बाद एक शख्स गुलाबी टी-शर्ट में महिला के पास आते देखा जा सकता है। वीडियो में एक कुत्ता और एक अन्य महिला भी पीड़िता के पास आती देखी जा सकती है। यह वीडियो देखकर किसी को भी सिहरन हो सकती है और बदमाश किस तरह अपनी गुंडागर्दी को अंजाम देते हैं ये भी देखा जा सकता है।

LIVE TV