दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके

दिल्लीनई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाक़ों और उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमरीकी भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4।7 आंकी गई है। यूएसजीएस के मुताबिक इसका केंद्र दिल्ली और हरियाणा के रोहतक के बीच खरखोदा नामक स्थान पर है। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।

यह भी पढ़ें : योग दिवस से पहले लखनऊ में स्वच्छता अभियान चलाया जाए : योगी

शुक्रवार को तड़के जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद में डूबे हुए थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया। राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया। बताया जाता है कि भूकंप की तीव्रता  रिक्टर स्केल पर 5 थी और इसका केंद्र रोहतक जिले के खरखोदा नामक स्थान पर 22 किलोमीटर गहराई में था।

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए हैं।

फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। रोहतक में जब अलसुबह अचानक पंखे, खिड़की-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।

LIVE TV