दिल्ली में गैंगरेप, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

दिल्लीदिल्ली में दो लड़कियों से गैंगरेप के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। गैंगरेप की घटन अमन विहार इलाके की है।

अमन विहार के एसएचओ ने बताया है कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़कियों से गैंगरेप की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों की लड़कियों से किसी तरह की जान-पहचान भी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि घटना के समय पीडि़त लड़कियां पार्क में दोस्तों की साथ थीं।

बता दें कि साल 2012 में दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप के बाद भारत में बलात्कार को लेकर सख्‍त कानून बने थे। लेकिन इसके बावजूद बलात्कार के मामलों में कमी नहीं हुई है।

 

 

LIVE TV