दिल्ली की सीमाओं पर किसान मनाएंगे आज शहिद दिवस, बड़ी संख्या में होगी भीड़

आज दिल्ली के सीमाओं पर किसान आंदोलनकर्ता मनाएंगे शहिद दिवस। जिसके लिए पंजाब से बड़ी संख्या में नवजवानों को लाया गया है। दिल्ली के कुंडली बार्डर पर नवजवान सबसे ज्यादा दिखेंगे। वहीं पंजाब में भाजपा के तेजी से विरोध चल रहा है। सोमवार को पटियाला में भाजपा के नेताओं के लिए नो एंट्री का पोस्टर लगा दिया गया। पंजाब के कई जगहों से युवा किसानों को दिल्ली लाया गया है।   

किसानों के बैनर पातड़ां से बस में भरकर सिंधु बॉडर पर लाया गया । वहीं समाना के गांव फतेहपुर से बड़ी संख्याओं में युवा किसानो को लाया गया है। सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर में युवा भारत सभा और किकती किसान यूनियन की बाइक सोमवार को शहीद ऊधम सिंह के स्मारक स्थल पहुंच गई है। युवा वहां पर ऊधम सिंह को श्रद्धंजलि अर्पित किया और साथ लाए मटके में स्मारक स्थल कि मिट्टी को भरा। युवाओं ने बताया कि इस पवित्र मिट्टी को टीकरी बॉर्डर पर मंगलवार को होने वाले शहीदी समागम में अर्पित किया जाएगा।

वहीं 26 मार्च को भारत बंद को सफल करने के लिए सहयोग मांग रहे है। वहीं इसके लिए गावों में बैठक शुरू कर दी है। किसान मोर्चा के नेता सोनीपत में वहां के लोगों से भारत बेद करने के लिए सहयोग मांगा है।

वहीं किसान खटकड़ और बद्दोवाल के टोल प्लाजा पर किसानो का धरना जारी है किसान आज टोल प्लाजा पर शहीद दिवस मनाएंगे और 26 मार्च भारत बंद के लिए तैयारी करेंगे। मंच और संचालन का पूरा काम युवा किसानो के हाथों मे रहेगा। करनाल के जगाधरी स्थित मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर होने वाले शहीद दिवस पर पीली पगड़ी में सभी किसान नजर आएंगे। वही महिलाएं पीला दुपट्टा में नजर आएंगी।

LIVE TV