दिल्ली एम्स में काम पर लौटे रेजिडेंट डॉक्टर, लेकिन…

पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर देशभर का चिकित्सीय वर्ग विरोध में खड़ा हो चुका है। वहीं एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल शनिवार को वापस ले ली है। इसकी जानकारी खुद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एम्स के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मल्ही ने दी।

दिल्ली एम्स

अमरिंदर सिंह के अनुसार सभी रेजिडेंट डॉक्टर अपने काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन हम सांकेतिक रूप से बंगाल में हुई घटना का विरोध करते रहेंगे। इसके लिए हम काली पट्टी और हेलमेट पहनकर काम करेंगे। अगर हालात नहीं सुधरे तो हम फिर से 17 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं काम पर लौटने के बाद डॉक्टरों का सांकेतिक विरोध जारी है। डॉक्टर्स हेलमेट लगाकर मरीजों को देख रहे हैं।

इससे पहले शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों के एक दल से मिले और उनसे बातचीत की।

आखिर एक महिला ने ऐसा क्या देख लिया कि नहीं हुआ अपनी आंखों पर यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

वहीं शनिवार सुबह एम्स के ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि, वह बंगाल केे डॉक्टरों की मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। हालांकि एसोसिएशन ने बाद में अपना विचार बदल लिया और हड़ताल खत्म कर दी।

 

LIVE TV