दिल्लीः प्लास्टिक बैग से निकली महिला खोपड़ी, हिप्स, बाजू और एक पंजा, जानिए पूरा मामला

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में इलाके में एक महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली है। मामले की जांच करने के लिए लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में इलाके में एक महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली है। अभी तक लाश की पहचान नहीं हो सकी लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद लाश के कई टुकड़े किए गए। जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया। बस स्टैंड के पास से लाश की बदबू फैलने के बाद पुलिस को इसकी में जानकारी दी गई।

सन लाइट कॉलोनी थाने की पुलिस को शनिवार दोपरह करीब 12 बजे जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलीथिन को खोला तो उसमे महिला के शरीर के कई टुकड़े मिले। सफेद कलर की पॉलीथिन में लेडी की खोपड़ी, एक हिप्स का हिस्सा, बाजू का हिस्सा और एक हाथ का पंजा मिला है। अभी तक पुलिस, लाश की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। FSL की टीम ने स्पॉट का मुआयना किया और सबूत इकठ्ठा किए। मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।

LIVE TV