दिग्विजय ने उगला जहर, भाजपा और संघ को बताया देश का सबसे बड़ा खतरा

दिग्विजय का विवादित ट्वीटनई दिल्ली। अपने विवादित ट्वीट्स से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक और ट्वीट करके विवाद खड़ा कर दिया है। इस ट्वीट के जरिये उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस निशाना साधा है।

कम्युनिस्ट नेता के हत्यारों की सूचना पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में भाजपा और आरएसएस पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी-संघ की तुलना हिटलर और मुसोलिनी से कर डाली। उनके अनुसार आज बीजेपी जिस तरह विपक्ष को खत्म करने के रस्ते पर चल रही है उससे साफ़ है कि पार्टी का इरादा देश में तानाशाही स्थापित करना है।

ट्वीट में उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी आरोप लगते हुए कहा कि वह खुद की सेना तैयार कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि संघ युवाओं और छात्रों को भ्रमित कर उनका सैन्यकरण कर रहा है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय ने एक निजी अख़बार की एक खबर भी शेयर की है। जिसमें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी एम जगदीश कुमार ने यूनिवर्सिटी में टैंक रखवाने की मांग की है। खबर में इसे संघ परिवार द्वारा देश की सोच बदलने के लिए उठाया गया दूसरा कदम बताया है।

खुलासा : रस्ते का माल सस्ते में बेच रहे बाबा रामदेव, गाय वाले घी के नाम पर खिला रहे…

उन्होंने ने कहा कि आरएसएस स्कूली किताबों के साथ भी छेड़छाड़ कर रही है। और धीरे-धीरे सबकुछ अपनी सुविधानुसार बदल रही  है। उन्होंने कहा कि मुगलों के इतिहास में बदलाव कर रहा है और ये बदलाव आरएसएस का प्रोपेगेंडा बन गया है।

बता दें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इससे पहले भी विवादित ट्वीट कर चुके हैं जिसमें उन्होंने रामदेव द्वारा प्रधानमंत्री को राजऋषि कहने पर ट्वीट कर ना सिर्फ बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की बल्कि पीएम को राजऋषि कहने जाने पर तंज भी कसा था।

LIVE TV