दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के फैंस हुए भावुक, कह रहे-आखिरी सांस तक आपको याद रखेंगे…

आज देश ने फिर एक महान कलाकार और शख्सियत को खो दिया. बॉलीवुड के शोमैंन कहे जाने वाले राज कपूर के बेटे और अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सभी को निराशा से भर दिया है. उन्होंने 67 वर्ष की आयु में  हम सभी को अलविदा कह दिया. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. इस मौके पर हिंदी जगत में सभी को शौक लगा है और अपने-अपने शब्दों में सब अपना दुख प्रकट कर रहे हैं. बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यही नहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर के फैंस उन्हें उसी जगह याद कर रहे हैं और अपनी संवेदना दिखा रहे हैं.

 

 

 

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स ट्वीट कर अपने संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

 

 

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- ‘हे भगवान सुबह-सुबह ये कैसी खबर दे दी। ऋषि सर मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा…’ एक यूजर ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद खबर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

 

एक यूजर ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया। बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इस बीमारी के इलाज के लिए वह विदेश भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।

 

एक अन्य यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि आपने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया! एक दिन पहले #IrrfanKhan और आज #RishiKapoor की निधन की खबर .. बेहद दुखद। एक ने लिखा- ये कैसा साल है पहले इरफान खान और अभी Rishi Kapoor का निधन। ये हो क्या रहा है। बेहद दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस पीढ़ी के लिए अप्रैल 2020 हमेशा एक त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। कोरोना, लॉकडाउन और ऊपर से फिल्म जगत के 2 बेहतरीन नगीनों का जाना। #RishiKapoor

 

LIVE TV