दावा- नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला, अरबपतियों को दिए गए करोड़ों रुपए

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा उठाया गया ‘नोटबंदी’ का कदम दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया। वहीं किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने अमीर दोस्तों का काला धन सफेद किया। मोदी ने किसान को 17 रुपये देकर अपमान किया। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी की तरह नीतीश को भी झूठे वादे करने में माहिर बताया।

खबरों के मुताबिक़ राहुल गांधी ने कहा, ‘हम बिहार में भी फ्रंट फुट पर खेलेंगे। हम नरेंद्र मोदी वाली राजनीति नहीं करते। हम मन बना लेते हैं तो ऐतिहासिक कार्य करते हैं।

नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल में अरबपतियों को करोड़ों रुपये दिए। धन की कोई कमी नहीं है। जो यह चाहते हैं हो जाता है। देश की गरीब जनता देखती रह जाती है। सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब मिनिमम इनकम की गारंटी देगी। हर गरीब के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी पैसा डालकर दिखाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘पीएम ने लोगों को लाइन में लगाया। बिहार में लोकसभा और विधानसभा में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। यहां भाजपा या नीतीश जी को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। सारी सीटें कांग्रेस को मिलनी चाहिए।’

राहूल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक है, हम सब एकजुट है और हम एक होकर भाजपा और नीतीश को हटाएंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यह रैली देश को एक संदेश देगी।

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर जिम लुक को लेकर चर्चा में आईं, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

बता दें इस रैली में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के अन्य सहयोगी राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी सहित कांग्रेस के बिहार के कई अन्य कद्दावर नेता शामिल हो रहे हैं।

LIVE TV