दस्तावेज़ों में फर्जी वाड़ा करने में लेखपाल गिरफ्तार, जमीनों के रिकार्ड में भी हेराफेरी…

Reporter- Faheem khan

रामपुर। यूपी के रामपुर में पनवड़िया स्थित सरकारी जमीनों के रिकार्ड में हेराफेरी करने समेत सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने के मामले में लेखपाल विष्णु शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस बाकी को तलाश रही है।

रामपुर

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम पनवड़िया का है। गांव निवासी चुन्नी लाल का कहना है कि खेत संख्या 129 रकबा 0.152 हेक्टेयर में वह सहखातेदार के रूप में दर्ज और काबिज है।

इस जमीन पर पिछले 70 सालों से उसका एवं उसके पूर्वजों का कब्जा है। इस जमीन पर मुहल्ला गूजरटोला निवासी जमीर अहमद, मुहल्ला झंडा निवासी महबूब खां ने तत्कालीन लेखपाल से साठगांठ कर अपना नाम खतौनी में दर्ज करा लिया।

जिले की बदहाल तस्वीर, किसकी लापरवाही से गई इतने लोगों की जान…

राजस्व अभिलेखों में यह हेराफेरी 1420 फसली की खतरा एवं खतौनी से सामने आई, जिसमें एक ही फसली वर्ष में इन लोगों का नाम वर्ग संख्या दो में दर्ज है। जबकि, उस फसली वर्ष की अन्य खतौनी में उन लोगों के नाम दर्ज नहीं हैं। इसके बाद जमीर अहमद एवं महबूब खां ने सांठगांठ कर जमीन का बैनामा बारादरी महमूद खां निवासी महबूब अली के नाम करा दिया, जबकि यह जमीन जेरे इंतेजाम संपत्ति है, जिसे नहीं बेचा जा सकता।

इसकी खतौनी निकलवाने पर यह जानकारी हुई, जिसके बाद 11 जून 2017 को उप जिलाधिकारी को पत्र दिया, जिसमें जमीर अहमद और महबूब खां के नाम निरस्त करने की मांग की थी। लेखपाल को इसकी जानकारी दी थी। आरोप है कि लेखपाल ने गलत नामों को काटे जाने के बदले दो सौ गज जमीन की मांग की। अपने उच्चाधिकारियों तक धनराशि का वितरण होने की बात कही। इसके बाद मुकदमे से परेशान होकर लेखपाल विष्णु शर्मा के जानकार विजयपाल निवासी हसन धर्मकांटे के पीछे एवं ग्राम पटवाई निवासी तेजवीर सिंह के नाम दो सौ गज जमीन का बैनामा करा दिया, जिसके बाद लेखपाल को भी बीस हजार रुपये दिए।

शादी समारोह में गया था पूरा परिवार, पीछे बंद मकान में हुई लाखों की चोरी…

सिविल लाइंस पुलिस ने लेखपाल विष्णु शर्मा, जमीर अहमद, महबूब खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी। सिविल लाइंस कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

 

 

LIVE TV