थाना कटघर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज

थाना कटघर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांंच कर रही है। लाजपतनगर निवासी फरीद शम्सी एक न्यूज चैनल में पत्रकार हैं। उन्होंने शकील, तंजीम, तंजील समेत छह लोगों के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों से जान को खतरा बना है।

उनके आवास के बराबर में 25 वर्ष पहले कारखाना था। इस संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के चलते न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय ने थाना कटघर पुलिस की रिपोर्ट पर आदेश देकर संपत्ति कुर्क कर सील कराकर सभी को बेदख़ल कर दिया गया था। विवादित संपत्ति में बने कारख़ाने में ताला लगाकर उसे सील कर उसकी चाबी थाना कटघर पुलिस ने अपनी सपुर्दगी में ले ली थी। आरोप है कि कुर्क हुआ कारख़ाना भी धीरे-धीरे तोड़कर उसमें रखी मशीनों सहित ग़ायब कर दीं और व्यापार शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुश्मनी मानने लगे। 13 सितंबर को को पहले गाली-गलौज कीं। विरोध करने पर तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।

LIVE TV