थाइलैंड में संगीत के साथ कीजिए हाथी की सवारी, जानें इस खूबसूरत जगह के बारे में

हम तनाव में अक्सर हम म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं या फिर अपना फेवरेट म्यूजिकल इंस्टूमेंट बजाना शुरू कर देते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाना भी तनाव को कम करने का अच्छा तरीका है खुद को फ्रेस महसूस करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, किसी ऐसी जगह के बारे में जहां हाथियों के तनाव को कम किया जाता है। जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां हाथियों को खुश करने के लिए पियानो बजाया जाता है।

थाइलैंड में एक जगह ऐसी है जहां एलीफेंट वर्ल्ड सेनक्चूरी है जहां सिर्फ हाथी ही हाथी नजर आती हैं। यहां की खास बात यह है कि हाथी आराम से बैठकर संगीत का आनंद उठाते हैं। यहां के हाथी को इंसान से बेहद लगाव होता है।

सर्दियों में आलस्य को दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 ब्यूटी टिप्स…
थाइलैंड के शहर कंचनापुरी में एलीफेंट वर्ल्ड सेनक्चूरी है यहां कई तरह की हाथी पाया जाते हैं। कई साल पुराने हाथीयों का झूंड एक साथ सैर करता नजर आता है। पियानो के अवाज को सुनते ही बीमार हाथी खुशी से झूमना शुरू कर देता हैँ। इन्हें पियानो के अवाज से बेहद लगाव है। बताया जाता है कि कई बार ऐसा होता है बुजुर्ग हाथी आवाज सुनते ही छोटे हाथीयों संग नाचना शुरू कर देता है।

वहां के आस-पास के लोग बताते है हाथीयों को पियानों की धुन बहुत पसंद है।धुन सुनते ही जंगल में चहल-पहल शुरू हो जाती है।

बता दें इस एलीफेंट सेनक्चूरी को रिटायर्ड सेनक्चूरी भी कहा जाता है। यह इसलिए क्योंकी यहां सबसे पुरानी हाथी पाए जाते हैं। थाइलैंड घूमने आए लोग यहां एक बार जरूर आते है। हाथीयों के खाने-पान से लेकर रहने तक का ध्यान रखा जाता है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं।

LIVE TV