त्रिशूल और डंबल से की बेटी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में अंधविश्वास के कारण माता-पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। फिलहाल मदनपल्ले पुलिस ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माता-पिता पर ही हत्या का मामला दर्ज किया है।

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रवि मनोहर अचारी ने बताया कि धारा 302 के तहत मामले को दर्ज किया गया है। घटना में पिता पुरुषोत्तम नायडू और पद्मजा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अब इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुरुषोत्तम नायडू मदनपल्ले के गवर्नमेंट वूमन डिग्री कॉलेज (government women degree college) के वाइस प्रिंसिपल हैं और उनकी पत्नी पद्मजा प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल कॉरेसपॉंडेंट हैं। दोनों ने मिलकर कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को मार डाला।

पुलिस ने बताया कि मामला अंधविश्वास से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों का कोविड-19 टेस्ट करवाने का दावा किया तो पद्मजा ने इससे इनकार कर दिया। यही नहीं वह खुद को भगवान शिव होने का दावा कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने उनका टेस्ट अपनी गाड़ी में करवाया और दोनों आरोपियों को उठाकर पुलिस स्टेशन ले गयी।

LIVE TV