त्रिवेंद्र सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अमित शाह के दौरे के दौरान नगर कर्मचारी महासंघ ने घोषित की हड़ताल

सुनील सोनकर सातवें वेतनमान
मसूरी। भाजपा के चाणक्य अमित शाह इस माह 19 व 20 सितंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहने वाले है। इस दौरान नगर कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड ने हड़ताल का मन बना लिया है। सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने से नाराज नगर कर्मचारी महासंघ ने 19 सितंबर को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय हडताल की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार मांग ना पूरी होने पर हडताल को आगे बढ़ाया जायेगा।

इन लड़कियों से मत लेना पंगा, सरेआम पिट गया मंत्री का रिश्तेदार
मसूरी नगर पालिका परिषद में आयोजित कर्मचारी संघ के सदस्य महाविर सिंह राणा ने बताया कि अगर 19 सितंबर से पहले अगर कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के लाभ की मांग को पूरा नही किया जाता है, तो सम्पूर्ण कर्मचारी हडताल पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी कर्मचारी प्रदेश में साफ सफाई, बैरियरों पर टैक्स, सरकारी काम नहीं करेगा।

पुलिस ने ढूंढा लापता बच्चा, परिजनों पर ही अपहरण का शक
गढवाल जल संस्थान के भरत सिंह रौछेला ने कहा कि उनका संगठन भी नगर कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड का समर्थन करता है और अगर पेयजल कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ नही दिया गया तो 18 सितंबर मध्य रात्रि से मसूरी और आसपास कि पेयजल सेवा को पूरी तरह से ठप्प कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।

LIVE TV