तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर लगाया हिन्दुओं को तोड़ने का आरोप

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगाड़िया बुधवार को यहां केंद्र सरकार पर हिंदुओं का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। तोगड़िया यहां संत कबीर नगर के भुजैनी में राष्ट्रीय किसान परिषद की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ भी छल किया है। लोगों ने देश में राम, किसानों को फसलों के दाम और युवाओं को काम देने वाली सरकार के लिए भाजपा को वोट दिया था। लेकिन सरकार ने सभी को धोखा देने का काम किया है।”

तोगड़िया ने कहा, “केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर के 183 किसान संगठन आवाज उठाएंगे। हम किसानों की लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर लड़ रहे हैं। मैं खुद एक किसान परिवार से हूं।

अगर नहीं होतीं ये 5 महिलाएं तो अभी नहीं होता राम-रावण का युद्ध…नाम जानकर उड़ जायेंगे आपके होश…

मेरी मां ने दूध बेचकर मुझे डॉक्टर बनाया था और मैंने खुद पिता के साथ खेत में हल चलाया है। मैं किसानों का दर्द बखूबी जानता हूं। तोगड़िया ने कहा कि देश में हमें ऐसी सरकार चाहिए, जो युवाओं को काम और किसानों को फसलों के दाम दे सके।”

LIVE TV