पहली बार मम्मी-पापा संग विदेश में छुट्टियां मनाएंगे तैमूर, देखें तस्‍वीरें

मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की तस्‍वीरें एक बार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तैमूर पहली बार मम्‍मी-पापा संग विदेश में छुट्टियां मनाने वाले हैं।

बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर करीना और सैफ संग तैमूर नजर आए थे। सैफ की गोद में नन्‍हें नवाब तैमूर की तस्‍वीरें कैमरे में कैद हुई है। आमतौर पर तैमूर मम्‍मी करीना या अपनी न्यानी के साथ नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘रागदेश’ के जूकबॉक्स में सुनाई पड़े बंगाली बोल, नए गाने लॉन्च

ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है जब तैमूर अपने पापा सैफ की गोद में नजर आते हैं। सैफ और करीना के बिजी शेड्यूल की वजह से अक्‍सर तीनों का साथ घूमना नहीं हो पाता है।

इस बार सैफ और करीना दोनों ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर तैमूर के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। तीनों स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां मनाएंगे।

यह भी पढ़ें: सामने आया फिल्‍म ‘कार्बन’ में नवाज़ुद्दीन का फर्स्‍ट लुक

एयर पोर्ट में कैद की गई तैमूर की तस्‍वीरें हमेशा की तरह बहुत क्‍यूट हैं। इन तस्‍वीरों में को देख हर किसी को तैमूर से प्‍यार हो जाएगा। पापा सैफ की गोद में तैमूर बहुत ही प्‍यार और आराम से सो रहा है।

तैमूर के अलावा करीना और सैफ ने भी अपने लुक से सबकी निगाहें अपनी ओर आकर्शित कर लीं। सैफ बेहद हैंडसम लग रहे थे तो करीना भी कम गजब नहीं ढा रही थीं। इन तस्‍वीरों में तैमूर की न्यानी भी दिखी हैं, जो वहां तैमूर की देखभाल करेंगी।

तैमूर की तस्‍वीरें

 

https://youtu.be/XH2vPgekW2k?t=1

 

LIVE TV