तैमूर आली खान की बर्थडे पर, करीना-सैफ ने किया बड़ा ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ आली खान का बेटा तैमूर का बर्थडे खूब धूमधाम से बनाया गया | बता दें की तैमूर सबसे पॉप्युलर स्टारकिड है। तैमूर आज 20 दिसंबर 2020 को पूरे 4 साल का हो गया है। तैमूर के बर्थडे पर केवल करीना ने ही नहीं बल्कि कई सिलेब्रिटीज ने उसे विश किया है। करीना कपूर ने तो तैमूर के लिए एक लंबा और प्यारा सा मेसेज लिखा है। इस मेसेज के साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर गाय को चारा डालते दिखाई दे रहा है।

करीना कपूर ने तैमूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे बच्चे… मुझे खुशी है कि केवल 4 साल की उम्र में तुम जो करना चाहते हो उसके लिए इतना दृढ़ संकल्प, समर्पण और फोकस है…जैसे कि अभी तुम चारा उठाकर गाय को खिला रहे हो। मेरे मेहनती बच्चे भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे…लेकिन ऐसा करते हुए बर्फ का स्वाद चखना, फूल तोड़ना, उछलना कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और हां अपना केक खाना मत भूल जाना।’

LIVE TV