2 Birthday सैफीना तैमूर को इस खास जगह देंगे सरप्राइज, खुशी से उछल पड़ेंगे छोटे नवाब

मुंबई.बॉलीवुड स्टारकिड तैमूर अली खान 20 दिसम्बर को 2 साल के हो जाएंगे। तैमूर अली खान के मम्मी पापा ने बीते दिनों ही उनकी प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी, जहां उनके सभी दोस्त पहुंचे थे। तैमूर अली खान के प्री-बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें मीडिया में खूब वायरल हुई और लोगों ने सैफीना के बेटे को खूब सारा प्यार दिया। हालांकि तस्वीरों के साथ-साथ लोगों ने यह सवाल भी पूछा कि तैमूर की बर्थडे पार्टी इतनी पहले क्यों रखी गई ? क्या इस साल तैमूर अली खान अपने जन्मदिन को सेलीब्रेट नहीं करने वाले हैं ?

taimur ali khan

बता दें ऐसा नहीं है… तैमूर अली खान पिछली बार की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन को इन्जॉय करेंगे, बस सैफीना ने इस बार कुछ अलग प्लानिंग की है। अगर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा खबरों की मानें तो सैफ अली खान और करीना कपूर खान इस साल तैमूर का जन्मदिन साउथ अफ्रीका में मनाएंगे, इसीलिए उन्होंने छोटे मियां के दोस्तों को पहले ही पार्टी दे दी।

 

हमारे हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने पहले से ही दिसम्बर के महीने में साउथ अफ्रीका जाने का प्लान बना रखा था। उसके बाद दोनों ने सोचा कि क्यों ना तैमूर के जन्मदिन पर ही विदेश की यात्रा की जाए। इससे ना केवल दोनों साउथ अफ्रीका घूम आएंगे, बल्कि तैमूर का जन्मदिन भी खास अंदाज में सेलीब्रेट कर सकेंगे।

इस छात्रा ने टेबल पर खड़े होकर किया ये काम, जिसे जानकर सब रह गए हैरान…

अगर आप सोच रहे हैं कि सैफ अली खान और तैमूर अली खान ने तैमूर के जन्मदिन के लिए साउथ अफ्रीका को ही क्यों चुना है तो बता दें सैफीना साउथ अफ्रीका के जंगलों का लुत्फ उठाना चाहते हैं और तैमूर को कुदरत का एक अलग ही रंग दिखाना चाहते हैं, इसी के चलते उन्होंने साउथ अफ्रीका को चुना है।

LIVE TV