तैमूर अली खान ने किया नन्हे साहेबजादे का स्वागत, बेबो ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर दूसरे बच्चे का जन्म हो गया है। सूत्रो के अनुसार अभिनेत्री करीना कपूर ने बीती रात बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें बीती रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने 21 फरवरी की रात को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं।

अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी वक्त से चर्चा मे थी। जिसके बाद बेबो की डिलवरी पर सभी की निगाहें टिकी थी। उनके डॉक्टरी रुटीन चैकअप की तस्वीरें भी खूब वायरल होती रही थी। अब बेबो के घर बेबी आने की खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक खुद करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिसका फंस को बेसब्री से इंतजार है।

LIVE TV