तेज रफ्तार मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर की जलकर हुई मौत

Report:  Amit Bhargava

मथुरा- थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 81 पर तेज रफ्तार  मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर से मैक्स पिकअप में लगी आग में  दो लोग गंभीर रूप से झुलसे और ड्राइवर की जलकर हुई मौत। नोएडा से आगरा जाते वक्त हुआ था ये हादसा।

 

truck fire

रविवार सुबह सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 81- 82 के पास नोएडा से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप पुलिया से टकरा कर पलट गई। मैक्स पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई और इससे पहले चालक कुछ समझ पाता तब तक आग ने चालक को चारों तरफ से घेर लिया। चालक की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। मैक्स में बैठे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

LIVE TV