तृणमूल और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भयंकर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव बाद हुई झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली लगी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सिताई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “सोमवार रात झड़प हुई थी। एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली लगी थी, लेकिन हमें अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। क्या वह सच में गोली से घायल हुआ था, इसकी जांच कराए जाने की जरूरत है।”

कूच विहार संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के अंतर्गत 11 अप्रैल को मतदान हुआ था।

जानिए गले में खराश होने के लक्षण और ठीक करने के घरेलू उपाय

सूत्रों के अनुसार, लगभग पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LIVE TV