महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

तीन बच्चों को जन्मबहराइच। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों स्वस्थ हैं। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत चोरकटवा गांव निवासी सुकई की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी गर्भवती थी। उसे शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिजनों ने मुन्नी को किसी तरह इकौना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

दुष्कर्म के प्रयास में भाजपा विधायक के गनर व नौकर गिरफ्तार

मुन्नी की हालत बिगड़ते देख उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 10 बजे के आसपास एंबुलेंस से मुन्नी अस्पताल पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर आपरेशन करने का निर्णय लिया। आपरेशन से मुन्नी ने तीन बेटों को जन्म दिया। इससे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

अब पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास पर तैनात होंगे मात्र 16 होमगार्ड

LIVE TV