ड्राइवर के नियंत्रण खोने से आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 14 यात्री हुए घायल

तेज रफ्तार लोगों को मौत के लिए बुलाती है। कल देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस पलट गई जिसमें 14 यात्री घायल हो गए हैं। न्टूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एत्मादपुर की सर्किल अधिकारी अर्चना सिंह घटना की जानकारी देता हुए बताया कि बस में लगभग 100 यात्री यात्रा कर रहे थे। जिसमें 14 यात्रीयों को बस पलटने से गंभीर चोट आ गई है। 

सूचना के अनूसार पता चला है की आगरा एक्सप्रेसवे पर खंडौली इलाके में यह बस  नियंत्रण खोने की वजह से पलट गई। यात्री गंभीर रूप से घायल हैं यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LIVE TV