डॉक्टरों ने डिजाइन किया ये ख़ास तरह का डिवाइस, पहली बार हुआ सफल इलाज
नई दिल्ली : ब्रिटेन में डॉक्टरों ने एक ऐसा डिवाइस डिजाइन किया हैं जो नसों से खून के थक्के को खींचने में सक्षम हैं। वहीं इस डिवाइस से पहली बार एक सफल इलाज भी हुआ हैं। जहां इस डिवाइस का नाम ‘वर्टेक्स थ्रोम्बेक्टोमी कैथेटर’ है, जिससे लंदन में रहने वाली एक महिला को नया जीवन मिला हैं।
लेकिन इस डिवाइस को बनाने का श्रय ब्रिटेन की एनएचएस (नेशनल हेल्थ सर्विस) के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को जाता है। फील्ड को डीवीटी (डीप वेन थ्रंबोसिस) की समस्या थी। इस बीमारी में व्यक्ति के निचले अंगों की नसों में खून का थक्का जम जाता है। साथ ही पैरों में सूजन आ जाती है।
देखा जाये तो से पीड़ित व्यक्ति का चलना दुश्वार हो जाता है। लेकिन आधे से ज्यादा मामलों में डीवीटी का पता ही नहीं चल पाता है। इस समस्या की जानकारी तब मिलती है, जब दिल और फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने लगता हैं।
इस बीमारी से ब्रिटेन में छह लाख से अधिक लोग पीड़ित हैं और इससे हर साल 25 हजार लोगों की मौत हो जाती है। फील्ड का कहना है कि उन्हें बीते साल नवंबर माह में रात के वक्त अचानक पैरों के पिछले हिस्से में दर्द शुरू हो गया था। जिसके कारण वह गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
सेंट थॉमस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फील्ड का इलाज इस डिवाइस से किया। इस नई प्रक्रिया में केवल डेढ़ घंटे का वक्त लगता है। इस ऑपरेशन से कुछ ही समय बाद मरीज को घर भेजा जा सकता है।
फील्ड इस बात से बेहद खुश हैं कि वो इस तरह से ठीक होने वाली दुनिया की पहली महिला हैं। उन्हें खुशी है कि इस बीमारी का समय पर पता चल गया और समय पर उनका इलाज हो पाया।