डिवोर्स पर वाहबिज ने खोला मुंह, विवियन को बताया क्लोज चैपटर
मुंबई। विवियन डिसेना और वाहबिज दोराबजी छोटे पर्दे के फेमस कपल में से एक हैं। तीन साल डेट करने के बाद दोनों की शादी के फैसले ने फैंस को खुशी दी थी। अब उनके डिवोर्स की खबरों ने फैंस को भारी झटका दे दिया है। पहली बार विवियन से डिवोर्स पर वाहबिज ने अपनी बात खुलकर सामने रखी है।
बीते एक साल से विवियन और वाहबिज अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते की सच्चाई कभी मीडिया और फैंस से न छुपाई हो लेकिन इन्होंने कभी अपने बीच की दूरियों की वजह सामने नहीं आने दी।
यह भी पढे: एक्ट्रेस सोनिका चौहान की मौत के मामले में विक्रम गिरफ्तार
डिवोर्स की खबरों के बाद से ही विवियन और वाहबिज जहां भी मौजूद होते हैं, उनसे उनके रिश्तों पर सवाल उठते ही रहे हैं। वाहबिज के लिए पानी तब सर से उपर उठ गया जब डिवोर्स की वजह अफवाहों के रूप में सबके सामने आने लगी।
हाल ही में विवियन और वाहबिज के बीच की दूरियों की वजह पंकित ठक्कर को बताया गया। पंकित का भी कुछ समय पहले डिवोर्स हुआ है। 17 साल के रिश्ते में नाकामयाबी के बाद पंकित अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं।
यह भी पढे: MOVIE REVIEW: गंगा चाचा की कॉमेडी के आगे फेल है फिल्म की कहानी
पंकित के डिवोर्स पर वाहबिज ने बोलने से इनकार करते हुए कहा कि वह कोई नहीं होती हैं किसी के निजी फैसले पर कुछ बोलने वाली। साथ उन्होंने पंकित को खुद का अच्छा दोस्त बताते हुए बिजनेस पार्टनर बताया है। वाहबिज के मुताबिक वह इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं।
वाहबिज ने कहा कि वह इस समय अपने अतीत को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में ऐसी अफवाहें उन्हें हिलाकर रख देती हैं। उनकी जिंदगी में फिलहाल किसी दूसरे शख्स की कोई जरूरत नहीं है। वह अभी भी विवियन से बहुत प्यार करती हैं।
विवियन से डिवोर्स पर वाहबिज ने कहा कि, ‘विवियन अब मेरे लिए एक बंद चैपटर की तरह हैं। हम दोनों अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। हमारे रिश्ते पर अब कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। हमारी शादी खत्म हो गई है। अब हम दोनों के लिए केवल हमारा काम ही महत्व रखता है।’
वीडियो सोर्स: सिग्नेचर फिल्म्स