डबल मर्डर : पति ने पत्नी को गोली मार खुद भी कर ली आत्महत्या, इलाके में सनसनी !

रिपोर्ट – सचिन त्यागी

बागपत : जनपद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई | धनौरा सिल्वर नगर गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी | इसके बाद खुद भी अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली |

बताया गया है कि पति काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था |  धनौरा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय मिशन पुत्र सुरती ने गुरुवार की सुबह घर के अंदर अपनी पत्नी 48 वर्षीय पुष्पा की गोली मारकर हत्या कर दी |

इसके बाद खुद की कनपटी में गोली मार आत्महत्या कर ली | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली  और पुलिस ने दोनों के शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है |

 

शिक्षा के वादे साबित हुए खोखले, बारिश से जूनियर स्कूल बना तालाब ! 

 

ग्रामीणों ने बताया कि मिशन मजदूरी करता था | उसका काम सही नहीं चलने के कारण व पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था |

उसकी बेटी रूबी की शादी 7 माह पहले हुई थी | ससुराल में विवाद के चलते रूबी कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी | इस बात से मिशन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था |

मिशन के पांच बच्चे हैं | माता पिता की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल  है | पूरे गांव में इस प्रकरण से गमगीन माहौल बना हुआ है|

 

LIVE TV