सत्ता संभालते ही ट्रम्प ने खाई इस्लामिक टेररिज्म को ख़त्म करने की कसम, पढ़ें स्पीच की 10 बड़ी बातें

ट्रम्प की स्पीचवॉशिंगटन। अमेरिका के 45वें प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की स्पीच ने लोगों में उत्साह भर दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी स्पीच में कहा कि अब सिर्फ नेताओं जैसी बातें नहीं, बल्कि अब होगा सिर्फ एक्शन। देश बहुत पिछे जा चुका है, हम अमेरिका को फिर मज़बूत बनाएंगे। उन्होंने कहा अब लोगों के साथ बेईमानी नहीं बल्कि इन्साफ होगा। हम एक नई शुरुआत के साथ जॉब्स क्रिएशन और अमेरिका को नई ऊंचाइयों पर पहुचाएंगे।

यह भी पढ़ें  इसी लापरवाही के चलते जाती है बच्चों की जान, बनना होगा आपको जागरूक!

ट्रम्प की स्पीच की 10 बड़ी बातें……

  1. अमेरिकी चीजें ही खरीदो, अमेरिकी लोगों को ही जॉब्स दो, अब अमेरिकी ही इस देश को बनाएंगे।
  2. अमेरिका की ऐसी जीत होगी जो पहले कभी नहीं हुई होगी, मैं कभी भी आपको निराश नहीं करूंगा।
  3. हम सरहदों को महफूज करेंगे, हम इस्लामिक टेररिज्म को दुनिया से मिटा देंगे।
  4. अब एक्शन का वक्त आ गया है, हमें बोलने वाला नहीं काम करने वाला नेता चाहिए।
  5. ट्रेड, टैक्सेस, फॉरेन अफेयर्स और इमिग्रेशन जैसे हर मुद्दे पर फैसला ऐसा लिया जाएगा जो अमेरिकी परिवारों और यहां के वर्कर्स को प्रोटेक्ट करे।
  6. मेरे आने के बाद पावर अब वॉशिंगटन डीसी से जनता यानी आपके के हाथों में आ गई है, अब जनता शासन करेगी।
  7. बड़ी बात ये नहीं कि सरकारें जनता को कैसे कंट्रोल करती हैं, बड़ी बात ये है कि जनता सरकारों को कैसे कंट्रोल करती है।
  8. हम अमेरिका को फिर अमीर बनाएंगे, दूसरे देशों की सीमाओं को सिक्योर करने के लिए हमने कीमत दी है। अरबों डॉलर खर्च किए लेकिन अमेरिका कमजोर होता गया।
  9. आज से सिर्फ अमेरिका फर्स्ट, अमेरिका फर्स्ट, अमेरिका फर्स्ट।
  10. मेरे शरीर की आखिरी सांस तक मैं आपके लिए लड़ूंगा, आपकी उम्मीदों को कभी टूटने नहीं दूंगा।
LIVE TV