
नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले कालिंदी कुंज के नए यमुना पुल पर शनिवार सुबह कैंटर चालक का शव बरामद किया गया। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे नोएडा से दिल्ली माल लेकर जा रहा था। जहां टोल वसूलने वाले बाउंसरों से विवाद हो गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी।
घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई राम सिंह तिवारी की शिकायत पर 7 बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर आरोपियों के की गिरफ़्तरी का प्रयास कर रही है।
टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उलझना एक कैंटर चालक विमल तिवारी को को भारी पड गया। उसी दौरान बिना टैक्स दिए दिल्ली में घुसने के आरोप में टोल वसूलने वाले बाउंसरों ने उसका कैंटर पकड़कर करीब 14 हजार 500 रुपये जुर्माना राशि मांगी।
चालक ने पैसे देने में असमर्थता जताई और मालिक से बात करवाई। तो बाउंसरों ने उसके कैंटर को छोड़ दिया घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
मुजफ्फरनगर में तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर मौत, एक की हालत बेहद गंभीर
डीएसपी का कहना है, की मृतक विमल तिवारी के भाई राम सिंह तिवारी की शिकायत पर थाना 39 में सात आरोपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया है। मृतक के भाई ने शिकायत के अनुसार वाजिदपुर निवासी विमल तिवारी पिछले 4 सालों से खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर लालबहादुर का कैंटर चला रहा था। नोएडा से शुक्रवार की रात कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था .
उसे कालिंदी कुंज के पास टोल टैक्स के लिए बाउंसरों ने रोका था। बिना टैक्स दिए दिल्ली में घुसने के आरोप में टोल वसूलने वाले बाउंसरों ने उसका कैंटर पकड़कर लिया जिसके बाद जहां टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उसका विवाद हो गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी।
घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस का कहना है, मृतक के शरीर पर पोस्टमार्टमके दौरान चोट के निशान मिले है इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। दिल्ली और नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।