टला बड़ा हादसा : उज्जैन महाकाल मंदिर में मची भगदड़, कुछ महिलाओं को आई चोट

सावन के पहले सोमवार यानी की 26 जुलाई को भारी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। सोमवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन के लिए भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके बाद जैसे ही कपाट खुले तो भगदड़ मच गई।

गनीमत रही की भगदड़ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस दौरान कुछ महिलाएं घायल हो गई। धक्कामुक्की के बाद जैसे ही भगदड़ हुई तो पुरुष, महिलाएं और बच्चे को खुद को संभाल नहीं पाए। वहीं इस दौरान तैनात जवानों और सुरक्षा गार्डों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

LIVE TV