झारखंड में 6 नक्सली गिरफ्तार

 रांची| झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को ‘एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए आए’ छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। नक्सली प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधित हैं।

रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संवाददाताओं से कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक खोज अभियान शुरू किया और नक्सलियों को धर दबोचा।

नक्सली एक वाहन में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

1984 दंगा में दोषी की याचिका पर पुलिस से जवाब तलब

शेखर ने कहा, “पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने खुलासा किया कि वे भूमि कारोबार में शामिल एक व्यक्ति की हत्या करने आए थे, जिसके लिए उन्होंने 1.50 लाख रुपये की सुपारी ली थी।”

LIVE TV