‘Natural’ खूबसूरती से भरपूर इन झरनों पर लगता है पर्यटकों का मेला

झरनों के शहरनई दिल्ली। हर किसी को घूमना-फिरना पसंद होता है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे घूमने-फिरने से कोई दिक्कत हो। जब बात घूमने की आती है तो हमारा दिमाग कई जगहों के बीच फंस जाता है। ऐसे में हम आपको आज इस दिक्कत से बचाने जा रहे हैं। आज हम आपको झारखंड की राजधानी रांची शहर के बारें में बताएंगे जिसे हम झरनों के शहर के रूप में भी जानते है।

यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को अपनी तरफ खींचते हैं। इन स्थलों में मंदिर, झरने, बांध शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पर्यटकों को झरनों की खूबसूरती मोहित करती है।

यह भी पढ़ें : कोलकाता आए और विक्टोरिया मेमोरियल नहीं घूमा तो क्या घूमा

हम आपको झारखंड के ऐसे ही खास झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं….

जोन्हा फॉल

जोन्हा फॉल को गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है। यहां की हरी-भरी वादियों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखकर आपका मन यहां से जाने को नहीं करेगा। यहां का पानी ऊंची पहाड़ी से गिरते हुए बहुत सुंदर लगता है।

यह भी पढ़ें : बेतवा नदी की बाहों में बने एक खूबसूरत शहर की करें सैर

यहां का मौसम भी पूरे साल खुशनुमा बना रहता है।

रजरप्पा फॉल

यहां पर बहुत खूबसूरत मंदिरो का निर्माण हुआ है, जो बहुत लोकप्रिय हैं। यह जगह दो नदियों के संगम पर मौजूद है। यहां नदी की तेज धारा बहती है। पर्यटक यहां पर साल भर आते रहते हैं। यहां बोटिंग भी की जाती है।

हुंडरू फॉल

यहां पर जब स्वर्ण रेखा नाम की नदी 320 फीट की ऊंचाई से गिरती है तो अपने खूबसूरत शबाब पर होती है। फॉल से नीचे आने पर पानी स्थिर रहता है और एक पूल में जमा होता है। अगर आप चाहें तो इसमें नहाने का भी आनंद उठा सकते हैं।

LIVE TV