बेतवा नदी की बाहों में बने एक खूबसूरत शहर की करें सैर

ओरछाभारत के बीचों बीच स्थित मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। जिस तरह से हमारे शरीर में दिल खून को पंप करके हमें जिंदा और स्वस्थ रखता है उसी तरह मध्य प्रदेश के इमारतों ने भारत के इतिहास को लोगों के बीच जिंदा रखा है। मध्य प्रदेश में मौजूद ओरछा लोगों के आकर्षण का मुख्य क्रेंद्र है।

ओरछा बेतवा नदी की बाहों में बसा एक राजसी शहर है। ओरछा का मुख्य आकर्षण उसका आर्किटेक्चर  है जो इतिहास के प्रेमियों को अपनी तरफ खींचता है। शाही माहौल और शांत हवा ओरछा को एक एक आदर्श पर्यटन का केंद्र बनाता है। आज हम आपको ओरछा में मौजूद घूमने की जगहों का खासियत के बारें में बताएंगे।

यह भी पढ़ें : ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ ने पकड़ी रफ्तार, जानें बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन की कमाई

ओरछा किला

ओरछा किला में कदम रखते ही आप इतिहास के उन पन्नों में खो जाएंगे जहाँ सैनिक अस्त्र-शस्त्र लेकर महल में खड़े रहते हैं। चारों ओर संगीत की मधुर धुन दरबारियों को मंत्र मुग्ध करती हैं। खुले गलियारे, पत्थरों वाली जाली का काम, जानवरों की मूर्तियां, बेलबूटे जैसी तमाम बुंदेला वास्तुशिल्प की विशेषताएं यहां साफ देखी जा सकती हैं।

फूलबाग में मुगलों शैली जैसा पौधों का रोपण

फूलबाग बहुत खूबसूरत बगीचा है जो चन्दन कटोरा फव्वारे से जुड़ा हुआ है। बाग में ठंडक का अहसास करवाने के लिए बदगीर सावन भादों टॉवर भी इस शानदार बाग में स्थित हैं। फूलबाग में पौधों के रोपण की शैली मुगलों जैसी रखी गई है,  जो अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। मुगलो जैसी शैली बाग की प्राकृतिक सुन्दरता को और प्यारा बनाती है।

 

LIVE TV