प्यास लगे तो कतई न करें ये काम नहीं तो… पड़ सकते हैं लेने के देने

ज्यादा ठंडा पानीआमतौर पर गर्मियों में लोग प्यास बुझाने के लिए खूब ठंडा पानी पी लेते हैं, ज्यादा ठंडा पानी हमारी प्यास तो बुझा देता है लेकिन ये हमारे लिए बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में लोग फ्रिज से निकालकर एकदम चिल्ड पानी ही पीते हैं लेकिन इससे हमारी आंत और पाचन शक्ति दोनों ही कमजोर हो जाते हैं।

यही नहीं हमें कहीं बाहर गर्मी से आकर भी एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से हमें सर्दी-झुकाम होने का खतरा हो सकता है।

ज्यादा ठंडा पानी पीने के नुकसान

ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती है और हमारी पाचन शक्ति भी बाधित होती है। ठंडा पानी पीने के बाद शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

ज्यादा ठंडा पानी हमारे शरीर के अंदर मल को जमा देता है। जिससे पाइल्स और आंत के रोग होने का खतरा बना रहता है। इसलिए ज्यादा ठंडा पानी हमें गर्मियों में नहीं पीना चाहिए।

चीन ने भारत में अपने नागरिकों के लिए जारी किया एलर्ट, सुरक्षा पर रखें पैनी नजर

ठंडा पानी पीने से शरीर में जाने वाले खाद्य पदार्थ के सारे पोषक तत्व मर जाते हैं। शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। ऐसे में जब आप कोई ठंडी चीज़ पीते हैं तो उससे शरीर पूरी तरह से ठंडा हो जाता है और पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

आजादी के 70 साल बाद हाईकोर्ट ने दिया राष्ट्रगीत की भाषा पता लगाने का आदेश

ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की रक्त वाहिकाएं भी सिकुड़ जाती हैं। रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। जिससे भोजन की पाचन क्रिया सही तरीक से नहीं हो पाती।

LIVE TV