एक्‍स वाइफ के बर्थडे पर करण ने शेयर की तस्‍वीर

जेनिफर के जन्‍मदिन पर करणमुंबई। छोटे पर्दे पर अपनी अदाओं से सबको कायल करने वाली जेनिफर विंगेट का आज जन्‍मदिन है। जेनिफर आज अपना 31वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनके एक्‍स हसबेंड करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर शेयर की है। जेनिफर के जन्‍मदिन पर करण ने तस्‍वीर शेयर कर सबको चौंका दिया है।

जेनिफर छोटे पर्दे से लोगों के दिल पर राज करने वाली एक्‍ट्रेस में से एक हैं। एक वक्‍त पर करण और जेनिफर की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे प्‍यारी और हॉट जोड़ी मानी जाती थी। दो साल शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद करण और जेनिफर का रिश्‍ता कामयाबी के शिखर को छूने में नाकामयाब रहा।

दोनों शादी से पहले एक दूसरे के साथ दो टीवी शोज कर चुके थे। स्टार वन के फेमस शो दिल मिल गए से सबकी फेवरेट बनी ये जोड़ी उससे पहले भी छोटे पर्दे पर साथ काम कर चुकी थी। दोनों एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में साथ नजर आ चुके हैं।

साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे करण और जेनिफर का रिश्‍ता महज दो सालों तक ही चल पाया। साल 2016 में दोनों का डिवोर्स हो गया था। डिवोर्स के बाद जेनिफर सिंगल हैं। वहीं बिपाशा के साथ शादी कर के करण बेहद खुश हैं।

आज जेनिफर के जन्‍मदिन पर करण ने सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर शेयर की जिसे देख उनके फैंस को हैरानी हुई है। असल में करण ने जेनिफर नहीं बल्कि बिपाशा की तस्‍वीर शेयर की है। उनके फैंस को कहीं न कहीं एक उम्मीद थी कि शायद आज के दिन करण पुरने दोस्‍त के नाते ही सही जेनिफर को विश करेंगे। करण ने बिपाशा की तस्‍वीर शेयर कर अपने फैंस की उम्‍मीद पर पानी फेर दिया है।

 

Ethereal I superlove you my baby #loveyourself #yogimonkey #superlove ?

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on May 29, 2017 at 8:54pm PDT

 

LIVE TV