इस महिला के जीभ पर निकल आए बाल, जानें क्या है पूरा मामला

अक्सर ही ऐसे मामले सुनने में आते रहते हैं कि डॉक्टर्स से भी गलतियां हो जाती हैं और उनकी गलतियों की वजह से मरीज को नुकसान झेलना पड़ता है या फिर वो किसी बड़ी परेशानी में फंस जाते हैं।

अमेरिका के मिसौरी में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जहां पर एक महिला कार हादसे में घायल हो गई थी और उसके बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जीभ

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। जिसमें डॉक्टरों से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल जब महिला का इलाज शुरू किया, तब तक उस महिला का एक पांव संक्रामित हो चुका था।

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को भड़का रहीं गर्मी, लेकिन ये सब कैसे हुआ?

जिसके बाद डॉक्टर्स ने महिला को एंटीबायोटिक Meropenem और Minocycline दी। वहीं इस दवा के सेवन के कुछ दिनों बाद ही महिला को घबराहट महसूस होने लगा और उसका मुंह सूखने लगा।

वहीं न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक इस दवा के रिएक्शन की वजह से महिला की जीभ पर बाल उग आए थे। जिसे चिकित्सीय भाषा में Lingua Villosa Nigra कहा जाता है।

तो इस वजह से लगातार बढ़ रहे हैं लिंग परिवर्तन के मामले, विषेशज्ञयों ने दी जानकारी

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी अवस्था में इंसान की जीभ पर 1 से लेकर 18 मिलीमीटर तक बाल उग सकते हैं। हालांकि इस बीमारी का इलाज भी संभव है। क्योंकि डॉक्टरों ने उपचार कर महिला की इस बीमारी को दूर कर दिया था।

LIVE TV