स्वास्थ्य मंत्री के बेटे के शरीर में घुसा जीका, 13 भारतीय भी लपेटे में

जीका वायरससिंगापुर। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिंगापुर में 13 भारतीय नागरिकों में जीका वायरस के लक्षण होने की पुष्टि की है। सिंगापुर में एक निर्माण स्थल पर मच्छर जनित इस वायरस से तीन दर्जन से अधिक मजदूर प्रभावित पाए गये। इसके बाद हुई जांच में यह खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें : सजा-ए-मौत पाये इस आदमखोर को अब होगी उम्रकैद

जीका वायरस पर अलर्ट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्‍वरूप ने कहा कि अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि गर्भवती महिलाओं में संक्रमण कोशिकाओं और जीन्‍स के बदलाव के रूप में देखा जाता है। जो की जन्म दोष के तौर पर नवजात शिशुओं में सिर छोटा होने जैसे लक्षण के रूप में देखा जाता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने सिंगापुर दूतावास से कहा कि द्वीपीय राज्य का स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात की पुष्‍टि कर रहा है कि चीन के 21 नागरिक इस जीका वायरस के शिकार हैं। मंत्रालय के अनुसार  सभी की स्वास्थ्य स्थिति अब ठीक है।

यह भी पढ़ें : इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ो छात्र जहरीला खाना खाने से बीमार,16 आइसीयू में भर्ती

मलेशिया ने भी दक्षिण पूर्व एशियाई देश की एक महिला में जीका वायरस होने की पुष्टि की है। महिला हाल ही में 19 अगस्त को तीन दिनों के लिए सिंगापुर की यात्रा पर गयी थी। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महिला में खांसी और बुखार के लक्षण पाये गये, जिसके बाद उसके मूत्र का परिक्षण किया गया। इसमें जीका वायरस के संकेत पाये गये।

मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम सदाशिवम ने उनके अपने बच्चे में भी जीका होने की बात कही है। वह बच्चा सिंगापुर में रह रहा है। सिंगापुर में शनिवार की देर रात को पहला जीका वायरस का मामला सामने आया था। उसके बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई है।

LIVE TV