
पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद ने बीते दिन कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की ओर रुख किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए जितन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद कांग्रेस के मुंह का रंग पीला पड़ता नजर आया। कई कांग्रेसियों ने जितिन के इस कदम की अवहेलना की और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बयानबाजी छेड़ी। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उनके द्वारा पार्ची छोड़े जाने पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर एमपी कांग्रेस द्वारा एक ट्वीट भी साझा किया गया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यदि बात करें मध्य प्रदेश द्वारा जितिन प्रसाद पर किए गए तंज की तो ट्वीट में लिखा कि, “जितिन प्रसाद के जाने से कांग्रेस खुश है। ये एक कूड़ा कूड़ेदान में डालने जैसी सामान्य प्रक्रिया है।” जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह ट्वीट मध्य प्रदेश कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से किया गया था। जिसके बाद देखते ही देखते यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि भाजपा और जितिन को लेकर किए गए अभद्र टिप्पणी पर विवाद के चलते इस ट्वीट को हटा दिया गया। लेकिन फिर भी इसके स्क्रीनशॉट लोगों के द्वारा अभी भी साझा किए जा रहे हैं। वकाई एमपी कांग्रेस के द्वारा साझा किया गया यह ट्वीट बेहद शर्मनाक था। फिलहाल भाजपा की ओर से इस ट्वीट पर कोई जवाब देखने को नहीं मिला है।
