जापान : 6.9 तीव्रता का भूकंप, इमारतें हिलीं, जारी हुई सुनामी की चेतावनी

जापान टोक्यो। जापान के पूर्वोत्तर इलाके में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप स्थानीय समय अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे आया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के झटके फुकुशिमा प्रांत में लगे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भी 6.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके टोक्‍यो में भी महसूस किए गए, जहां कई इमारतें हिल गईं। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी गई, लेकिन बाद में इसे 6.9 किया गया। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि, प्‍लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मार्च 2011 के भूकंप और सुनामी में फुकुशिमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था।

बता दें कि 2011 में भी जापान में 9 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद आई सुनामी लहरों के कारण फुकुशिमा में परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था। चेतावनी दी गई है कि सागर में 10 फीट लहरें उठ सकती हैं।

2011 में फुकुशिमा में भूकंप के बाद सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की या तो मौत हो गई थी या फिर वे लापता हैं।

 

LIVE TV