खत्म हुआ इंतजार, जापान से परमाणु करार

जापान से परमाणु करारटोक्यो| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे के दौरान दोनों देशों ने शुक्रवार को असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं| भारतीय विदेश मंत्रालय ने जापान से परमाणु करार होने की जानकारी दी है| इस करार के लिए दोनों ही देश लम्बे समय से बातचीत करते आ रहे थे|

पीएम नरेन्‍द्र मोदी आजकल अपने तीन दिन के जापान दौरे पर हैं| पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से तोक्यो में मुलाकात की| इस ऐतिहासिक करार होने के मौके पर प्रधानमंत्री ने इसे देश को समर्पित किया|

जापान से हुआ परमाणु करार

उन्होंने कहा कि जापान से भारत के हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे हैं| जापान हमारा मित्र ही नहीं बल्कि पर्यावरण, टेक्नोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्स्चर में हमारा प्रमुख भागीदार भी है|

उन्होंने कहा कि भारत और जापान की ये व्यापारिक मित्रता नई बुलंदियों को स्थापित करेगी| जहाँ सिर्फ और सिर्फ शांति और सद्भावना होगी|

 

 

LIVE TV