जापान: दफ्तर से 2 मिनट पहले निकलने पर सरकारी कर्मचारी की कट गई मोटी सैलरी

नौकरी पेशे वाले लोगों को अकसर दफ्तर के सख्त नियमों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका मतलब यह नहीं है कि दुनिया की हर कंपनी में उनके कर्मचारियों के लिए सख्त नियम रखे जाते हैं। कई ऐसा कंपनिया ऐसी भी हैं जहां के कर्मचारियों को पूरी आजाद होती है वह किसी भी तरह से अपने दिए हुए काम को पूरा कर सकता हैं। लेकिन जापान के एक सरकारी दफ्तर में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को सोच में डाल दिया। आपको बता दें कि जापान के एक सरकारी कर्मचारी को नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए उसकी सैलरी से मोटी रकम काट ली गई।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान के सरकारी दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी ने सिर्फ तय सीमा से 2 मिनट पहले जाने की गलती की थी। जिसके बाद उसके खिलाफ दफ्तर ने कड़ा रवैया अपनाया। शायद उसे नहीं पता था कि उसके सिर्फ 2 मिनट पहले जाने के कारण उसकी सैलरी से मोटी रकम काट ली जाएगी। लेकिन जापान के इस कारनामे ने दुनिया के सामने सख्ती का नया उदाहरण पेश किया है। आपको बता दें कि कर्मचारी की 3 महीने की सैलरी का 10वां भाग सजा के तौर पर काट लिया गया है।

LIVE TV