जाने IPL 2021 में कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, कौन बिकेगा कितने में

IPL 2021 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। और इसी हफ्ते खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। कम से कम पांच से छह घंटे तक चलने वाली पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में खत्म होनी है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक टूर्नामेंट के शुरू होने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नही की गई है।
चेन्नई में 18 फरवरी को खिलाड़ियों की मंडी सजने वाली है, सूत्रो के अनुसार आईपीएल मालिकों का कोरोना टेस्ट भी होगा, सभी को दो RT-PCR निगेटिव टेस्ट जमा करने होंगे।

61 खाली जगहों के लिए 292 खिलाड़ी नीलामी में भाग लेंगे। हालांकि रजिस्ट्रेशन 1114 क्रिकेटर्स ने करवाया था। हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे दो भारतीय क्रिकेटर्स ने ही अपना बेस प्राइज सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है। 
चेन्नई सुपरकिंग्स 19.9 करोड़
मुंबई इंडियंस 15.35 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 35.4 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 10.75 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 13.4 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब 53.2 करोड़
राजस्थन रॉयल्स 37.85 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स 10.75 करोड़

LIVE TV